{"_id":"6aa43b540ca41d1e3b00074c","slug":"directive-to-connect-students-and-youth-with-the-digital-library-balrampur-news-c-99-1-slko1018-154625-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डिजिटल लाइब्रेरी से विद्यार्थियों और युवाओं को जोड़ने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डिजिटल लाइब्रेरी से विद्यार्थियों और युवाओं को जोड़ने का निर्देश
Fri, 11 Sep 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। स्थानीय ब्लॉक की ग्राम पंचायत दारीचौरा और पिपरी कोल्हुई में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों की हकीकत परखी। उन्होंने ग्रामीणों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ग्राम पंचायत सचिवालय, डिजिटल लाइब्रेरी और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी से अधिक से अधिक विद्यार्थियों और युवाओं को जोड़ने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को दारीचौरा स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय में डीएम ने डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था और उपयोगिता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी काफी उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने अधिकारियों को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं और युवाओं को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर का भी अवलोकन किया। संबंधित कार्मिकों को परिवार रजिस्टर सहित पंचायत स्तर के सभी आवश्यक अभिलेख व्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद पिपरी कोल्हुई गांव में डीएम ने ग्राम पंचायत सचिवालय और डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने इसकी उपयोगिता बढ़ाने और अधिक से अधिक ग्रामीण युवाओं को इससे जोड़ने पर जोर दिया। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान बारिश में जलभराव की समस्या सामने आई। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर समस्या का स्थायी समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण होना चाहिए तथा बारिश के दौरान जलभराव से पठन-पाठन प्रभावित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
डीएम ने ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध जनसुविधाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, बीडीओ संजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।