फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन के साथ पुलिस ने तीन को दबोचा-आदरणीय शिविर जी के ध्यानार्थ

प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन के साथ पुलिस ने तीन को दबोचा-आदरणीय शिविर जी के ध्यानार्थ

Sat, 06 Jan 2018 09:49 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन के साथ पुलिस ने तीन को दबोचा-आदरणीय शिविर जी के ध्यानार्थ

विज्ञापन
प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन के साथ पुलिस ने तीन को दबोचा

बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे रामनगर गांव में पुलिस ने प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव से हबीबुर्रहमान के घर से थुराया कंपनी का सेटेलाइट फोन बरामद किया है।

यह फोन 27 दिसम्बर को सऊदी अरब से इसी गांव के मजहर हुसैन उर्फ गफूर लेकर आए थे। फोन हबीबुर्रहमान के बेटे सलीम ने मजहर के हाथ घर पर भेजा था। यह फोन सलीम के बेटे जीशान-18 के पास था। गफूर इस फोन के साथ एक टिफिन व सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल फोन और लाए थे।
विज्ञापन


दोनों मोबाइल सलीम ने टिफिन में पैक कर गफूर के हाथ घर भिजवाए थे। सेटेलाइट फोन की बरामदगी से पुलिस व खुफिया एजेंसिया हरकत में आ गई हैं। बताया यह जा रहा है कि यह फोन जब रामनगर गांव में ऑन हुआ तो इसकी सूचना खुफिया एजेंसियों के सिस्टम को मिली और करीब पांच दिन की छानबीन के बाद रामनगर गांव पहुंची खुफिया व पुलिस की टीम ने शनिवार भोर में इसे बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन में एक सिम भी लगा है। सिम पर अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। पुलिस फोन सहित मजहर हुसैन, हबीबुर्रहमान व जीशान को थाने में ले आकर पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि एटीएस की टीम भी पूछताछ के लिए पचपेड़वा पहुंच रही है। पूछताछ के बाद ही फोन के इस्तेमाल के बारे में कोई पुख्ता जानकारी दी जाएगी। यह भी पता चला है कि इस फोन से तीन कॉल भी हुई है।

सेटेलाइट फोन की बरामदगी ने खड़े किए कई सवाल

बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे रामनगर गांव में सेटेलाइट फोन की बरामदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस सवालों का जबाब मामले की पूरी छानबीन के बाद ही मिलने की संभावना है। गणतंत्र दिवस से मात्र बीस दिन पहले सऊदी अरब के अलकासिम प्रांत के बुरेदा शहर में रहने वाले सलीम ने यह फोन मजहर हुसैन गफूर के साथ गांव भेजकर पुलिस तथा खुफिया एजेंसियों को परेशानी में डाल दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुरेदा शहर इस्लामिक स्टेट का गढ़ माना जाता है। नेपाल से भी खुफिया एजेंसियों को देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगो की लोकेशन मिलती रहती है। फोन से रामनगर गांव में जो तीन कॉल की गई वह किसने और किसे की यह सवाल भी अभी अनुत्तरित है।

यहां यह भी बता दें कि पड़ोसी जनपद बहराइच से लगी सीमा पर नेपाल से बीते साल मुंबई ब्लास्ट के आरोपी अफजल की गिरफ्तारी हुई थी। वर्ष 2014 में बहराइच से सटे नेपाल से इस्लामाबाद पाकिस्तान निवासी आईएसआई एजेंट मसरूर अहमद उर्फ चौधरी की भी गिरफ्तारी हुई थी।

इसके अलावा बहराइच से सटे नेपाल में गत वर्ष रेकी करने आए छह चीन के नागरिकों को भी पकड़ा गया था। कहीं ऐसा तो नहीं कि बहराइच जनपद से सटी नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता के चलते कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व जिले की खुली नेपाल सीमा का फायदा उठाना चाहते हैं।

बहरहाल अभी इन सारे सवालों का जबाब आना बाकी है। एसपी प्रमोद कुमार का कहना है कि पकड़े गए संदिग्धों की गहन छानबीन के बाद ही प्रतिबंधित फोन बरामदगी के मामले में किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।


सेटेलाइट फोन की कॉल नहीं होती रिकार्ड
-रामनगर गांव में बरामद थुराया कंपनी सेटेलाइट फोन के बारे में मिली जानकारी के अनुसार इस फोन से की गई बातचीत रिकार्ड नहीं की जा सकती। इस फोन को आतंकी संगठन के लोग भी इस्तेमाल करते हैं इसलिए यह फोन भारत में प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed