{"_id":"66ae7c81fb44453a6205ad44","slug":"campaign-will-start-from-9-to-make-disabled-certificate-balrampur-news-c-99-1-brp1008-112639-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के लिए नौ से चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के लिए नौ से चलेगा अभियान
Sun, 04 Aug 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। दिव्यांगों का प्रमाणपत्र बनाने व विभागों की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नौ अगस्त से अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। सभी 10 ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर अलग-अलग तिथियों में शिविर लगाए जाएंगे।
सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर लगने वाले शिविरों में आने वाले दिव्यांगों के प्रमाणपत्र के साथ यूडीआईडी कार्ड भी बनाए जाएंगे। ब्लॉक संसाधन केंद्र रेहरा बाजार में नौ अगस्त, गैड़ास बुजुर्ग में 13 अगस्त, उतरौला में 16 अगस्त, श्रीदत्तगंज में 23 अगस्त, पचपेड़वा में 30 अगस्त, गैसड़ी में तीन सितंबर, तुलसीपुर में छह सितंबर, शिवपुरा में 10 सितंबर, बलरामपुर नगर में 13 सितंबर व ब्लॉक संसाधन केंद्र बलरामपुर में 20 सितंबर को शिविर का आयोजन किया जाएगा।