फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP government is misleading everyone- Congress

Balrampur News: सभी को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस

Sun, 14 Jan 2024 01:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 14 Jan 2024 01:14 PM IST
विज्ञापन
BJP government is misleading everyone- Congress
बलरामपुर। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार का महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व महिला उत्पीड़न के मामलों पर रोक लगाने से कोई लेना देना नहीं है। सरकार धर्म की घुट्टी पिलाकर देशवासियों को गुमराह कर रही है। यह आरोप कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पासी ने शनिवार को नगर स्थित जय पैलेस में कार्यकर्ता की एक बैठक को संबोधित करते हुए लगाया।
विज्ञापन

कहा कि देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाली कांग्रेस पार्टी ने ही देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया था। मोदी सरकार देश के प्रमुख संस्थानों व विभागों का निजीकरण कर उद्योपतियों का विकास करने में जुटी है। प्रदेश सचिव व देवीपाटन मंडल प्रभारी राना शिवम सिंह ने कहा कि हिंदू शास्त्र के अनुसार अधूरे निर्माण वाले मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा नहीं की जा सकती है। इसके बावजूद मोदी-योगी सरकार अर्द्धनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा करा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed