{"_id":"67c9c85bc2366a45cd044c44","slug":"60-teachers-anganwadi-workers-and-students-were-honored-balrampur-news-c-99-1-slko1018-122067-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 60 शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व विद्यार्थियों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 60 शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
बलरामपुर में बीएसए कार्यालय के रिसोर्स सेंटर में प्रतिभागियों को दिया गया प्रशस्त्र पत्र।-स्रोत
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से एकेडमिक रिसोर्स सेंटर में हमारा आंगन हमारा बच्चे कार्यक्रम के तहत टीएलएम मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यहां ब्लॉकवार स्टाॅल लगाए गए। प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता संवर्धन एवं उन्मुखीकरण के लिए ब्लाॅक वार स्टाॅल लगाकर टीएलएम का प्रदर्शन किया गया। 12 सप्ताह तक स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम को अच्छे ढंग से संचालित करने पर 60 शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर एवं विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
बीएसए शुभम शुक्ल, डीपीओ निहारिका विश्वकर्मा एवं जिला समन्वयक प्रशिक्षण मोहित देव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राइमरी स्तर वाले विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के लिए हम तैयार हैं डॉक्यूमेंट्री वीडियो व वंडर बॉक्स कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बीएसए ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की खूबियां गिनाते हुए स्कूलों को निपुण बनाने में याेगदान देने वाले शिक्षकों की सराहना की।
12 सप्ताह तक स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम को अच्छे ढंग से संचालित करने वाले 10 नोडल शिक्षक, 10 नोडल संकुल शिक्षक, 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 10 सुपरवाइजर एवं 20 निपुण बच्चों को प्रशस्ति पत्र, लेदर बैग, स्कूल बैग व मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसआरजी आलोक कुमार शर्मा, नवीन कुमार सिंह, महमूदुल हक व प्रतिमा सिंह सहित सभी एआरपी व सीडीपीओ मौजूद रहे।