फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   You can count your houses yourself, the campaign has started

Ballia News: खुद कर सकेंगे मकानों की गणना, अभियान शुरू हुआ

Thu, 07 May 2026 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
You can count your houses yourself, the campaign has started
बलिया। जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना अभियान का शुभारंभ बृहस्पतिवार को आपदा विभाग के सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी तथा स्वयं भी स्व-गणना कर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

बताया कि 07 से 21 मई तक केवल मकानों की स्व-गणना की जाएगी। कहा कि नागरिक अब स्वयं अपने मकान की गणना ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से कर सकते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्व-गणना करने के निर्देश दिए तथा प्रत्येक कर्मचारी को कम से कम 10 अन्य व्यक्तियों की स्व-गणना कराने के लिए प्रेरित करने को कहा। कहा कि जनगणना भारत की राष्ट्रीय गणना है और यह देश के लिए गर्व का विषय है। इसमें पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों का सही उत्तर देना नागरिकों की जिम्मेदारी है। स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान दी गई सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और इसमें किसी प्रकार के आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाने की लगी होड़
कार्यक्रम के दौरान सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। जिलाधिकारी ने जनगणना 2027 के सेल्फी पॉइंट पर फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर पर सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, पीयूष सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed