फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two young men from Mumbai, Noida met in Ballia, corona positive

बलिया में मुंबई, नोएडा से आए दो युवक मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 30 May 2020 10:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 30 May 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
Two young men from Mumbai, Noida met in Ballia, corona positive
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala

बलिया जिले में मुंबई और नोएडा से आए दो युवकों को शनिवार को कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 42 हो गई है। पहले 28 हॉटस्पॉट क्षेत्र थे लेकिन दो नए मरीजों के मिलने के बाद अब तीस हॉटस्पॉट हो गए हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने शनिवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शनिवार को दो नए पॉजिटिव केस आने के बाद जिले में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। शनिवार को आई रिपोर्ट में हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी का एक तथा नगरा थाना क्षेत्र के अतरौली करमौता गांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस प्रकार जिले में अब कुल 42 पॉजिटिव केस हो गए हैं।
विज्ञापन


बताया कि पहले से भर्ती 40 मरीजों में 12 स्वस्थ होकर घर चले गए हैं, जिन्हें एक सप्ताह तक होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। बताया कि नए दो कोरोना पॉजिटिव केस आ जाने के बाद जिले में अब दो नए हॉटस्पॉट के साथ ही संख्या 30 हो गई है। इससे पहले कुल 40 कोरोना पाजिटिव केस में से चार मरीजों को आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज और शेष को बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से 14 को आया था बेलहरी का युवक

हल्दी। क्षेत्र के बेलहरी गांव मिले संक्रमित युवक ने बताया कि वह 14 मई को ट्रेन से मुंबई से अपने गांव आया था। संदेह होने पर 24 मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका सैंपल लिया था। इसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। इस दौरान वह होम क्वारंटीन था।

नोएडा से 18 को आया था अतरौली करमौता का युवक

नगरा। थाना क्षेत्र के अतरौली करमौता के एक युवक की रिपोर्ट शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव के लोगों में भय है। नोडल अधिकारी डा. अमित कुमार राय नगरा ने पुलिस के साथ पहुंचकर युवक को लाए और बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपने पत्नी व बच्चों के साथ 18 मई को नोएडा से गांव आया था, जहां अपने घर पर होम क्वारंटीन था। स्वास्थ्य टीम ने 24 मई को पति व पत्नी का सैंपल जांच के लिए भेजा था। शनिवार को आई रिपोर्ट में पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed