फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three children mistook almonds for poisonous seeds and ate them.

Ballia News: बादाम समझकर जहरीला बीज खा गए तीन बच्चे

Sun, 15 Feb 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three children mistook almonds for poisonous seeds and ate them.
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में शनिवार को बादाम समझकर जहरीला बीज खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर परिजन सीयर सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों ने बताया कि सागर कुमार (8), शिवम कुमार (9) दोनों सगे भाई और चचेरी बहन श्वेता कुमारी खेत के पास खेल रहे थे। पास ही जेट्रोफा के पौधे के बीज को खेल-खेल में बादाम समझकर खा गए। कुछ ही देर बाद तीनों बच्चों को तेज उल्टी और दस्त होने लगे। उनको लेकर सीयर पीएचसी पर गए।
सीएचसी में डॉ. विक्रम सोनकर की देखरेख में बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। स्थिति को गंभीर मानते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव के प्रधान अवधेश कुमार स्वयं परिजनों के साथ एंबुलेंस से बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। चिकित्सकों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को खेतों और अनजान पौधों से दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed