{"_id":"5fac1ed98ebc3eb8670bf5d3","slug":"roadways-introduced-15-new-buses-boosted-18-in-the-festive-season-ballia-news-vns5578610199","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में रोडवेज ने चलाई 15 नई बसें, 18 का फेरा बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में रोडवेज ने चलाई 15 नई बसें, 18 का फेरा बढ़ाया
विज्ञापन
बलिया। भैया दूज पर यात्रियों की सुविधा को लेकर रोडवेज ने कई रूटों पर 15 बसें चलाई हैं, जबकि 18 बसों के फेरे बढ़ाए हैं। यात्रियों को दिक्कत न हो, इसको लेकर खटारा बसों को भी दुरुस्त कराकर चलाया जा रहा है। चालक-परिचालकों को भी त्योहारी सीजन को लेकर विभाग ने अलर्ट किया है।
14 को दिवाली के बाद 16 नवंबर को भैयादूज है। इसके बाद छठ पर्व है। इसको लेकर रोडवेज ने तैयारियां की हैं। रोडवेज के लेखाकर महेश पांडेय बताया कि दिल्ली, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न शहरों लिए 15 नई बसों का परिचालन शुरू किया है। जिससे दीपावली, भैया दूज और छठ पर आने वाले लोगों को दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 18 बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। बताया कि कुछ ऐसे मार्गों पर जहां डग्गामार फायदा उठाते हैं, वहां रोडवेज ने एहतियातन कदम उठाए हैं। चालकों को निर्देश हैं कि वह हर स्टॉप पर बसें रोकें और यात्रियों को बस में जगह दें। कहा कि बसों के फेरे बढ़ाने से त्योहारी सीजन में लोगों काफी राहत मिली है। बताया कि पूर्व की तरह इस बार भैया दूज पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने का निर्देश इस बार अब तक शासन से नहीं प्राप्त हुआ है। ऐसे में इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
जिले में पूर्व से 78 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है, जो जनपद के विभिन्न रुटों पर संचालित हैं। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न शहरों के अलावा नई दिल्ली के लिए नई 15 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। त्योहारी सीजन को देखते हुए जनपद में 18 बसों का फेरा भी बढ़ाया गया है। यह जानकारी रोडवेज के लेखाकर महेश पांडेय ने दी।