{"_id":"6aa99e2905d7086b0608f48d","slug":"accused-arrested-for-thefts-at-three-houses-ballia-news-c-190-1-bal1001-172947-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तीन घरों में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 15 प्राथमिकी हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तीन घरों में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 15 प्राथमिकी हैं दर्ज
विज्ञापन
बांसडीहरोड। बिगही गांव में तीन घरों में हुई चोरी के मामले में बांसडीहरोड पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 10,224 रुपये नकद बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा बढ़ाई गई है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त की मध्यरात्रि में बिगही गांव में चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया था। एक घर से मंगलसूत्र, सिकरी, अंगूठी, जिउतिया, चांदी का सिक्का, झुमका और करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी किए गए थे।
वहीं विवेक कुमार तिवारी के घर से सिकरी, आयरन, पायल, अंगूठी, मंगलसूत्र सहित करीब 18 से 20 हजार रुपये नकद और किरन सिंह के घर से एक जोड़ी जिउतीया व 40 हजार रुपये नकद चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। थाना प्रभारी वंश बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार को उपनिरीक्षक सत्येंद्र चौधरी ने टीम के साथ ग्राम मनियारी जसाव मार्ग से दोपहर करीब 1:45 बजे आरोपी मनोज साहनी (35) निवासी वार्ड नंबर चार, कस्बा रेवती, थाना रेवती को गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मनोज साहनी बलिया जिले के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं।