फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ABVP's membership drive

Ballia News: अभाविप का सदस्यता अभियान, 8,000 से अधिक छात्र-छात्राएं जुड़े

Wed, 16 Sep 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
ABVP's membership drive
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिले में लगातार सदस्यता अभियान चला रही है। कार्यकर्ता विभिन्न शैक्षणिक परिसरों में विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ रहे हैं। वे महाविद्यालयों, विद्यालयों में हेल्प डेस्क लगाकर संवाद कर रहे हैं। विद्यार्थियों को अभाविप की कार्यपद्धति और छात्रहित से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

अभियान का लक्ष्य छात्रों को सामाजिक सरोकारों और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। मंगलवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में भी सदस्यता अभियान चला। यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अभाविप की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने की बात कही। बलिया नगर में कोचिंग संस्थानों और उच्च विद्यालयों में भी सदस्य बनाए गए। अब तक 8,000 से अधिक छात्र-छात्राएं अभाविप के सदस्य बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed