फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pickup driver dies due to electrocution in DJ

Ballia News: डीजे में करंट उतरने से पिकअप चालक की मौत

Sun, 10 Dec 2023 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Pickup driver dies due to electrocution in DJ
सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल गांव में बरात के पिकअप से बिजली का तार स्पर्श हो जाने के कारण छपरा बारिश निवासी चालक पिंटू यादव (24) की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रेवती वार्ड छह निवासी ददन तुरहा के पुत्र विनोद की बरात सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल गांव गई थी। बरात ज्यों ही साढ़े नौ बजे के करीब अपायल-सुखपुरा मार्ग स्थित शनिचरा बाबा के स्थान पर पहुंची पिकअप पर रखे डीजे का एंगल एचटी लाइन के तार से छू गया। इसके कारण पिकअप चालक पिंटू यादव गंभीर रूप से झुलस गया। पिकअप पर सवार चार नर्तकियों ने किसी प्रकार से कूदकर जान बचाई। चारों के पैर में सामान्य चोट लगी। गंभीर रूप से झुलसे चालक पिंटू को लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी आरती देवी सहित परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल है। एक डेढ़ वर्षीय पुत्री कीर्ति तथा छोटा छोटा भाई अशोक है। परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल है। पिता मुखदेव यादव गृहस्थ हैें। पिंटू परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed