{"_id":"5aefaeadca2971b7ba7b64bece2f47e3","slug":"kunwar-singh-college-to-protest-the-arrest-of-the-president-of-the-jnu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Tue, 16 Feb 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कुंवर सिंह कालेज के छात्रों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
इस दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि सरकार विश्वविद्यालयों का भगवाकरण कर रही है। कहा कि अधिकांश विश्वविद्यालयों में केंद्र सरकार अपने मनमाफिक कुलपतियों को रखने के फिराक में हैं। छात्रसंघ ऐसा कतई नहीं होने देगा।
इस दौरान छात्रनेता जैनेंद्र कुमार ने कहा कि एक तरफ विश्वविद्यालयों में छात्रवृत्ति और विचारधारा को लेकर छात्रों को आत्महत्या के लिए बाध्य किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ देश के सबसे बडे़ शिक्षा के मंदिर में दो विचार धाराओं के लोग राजनीति का अखाड़ा बनाकर भगवाकरण का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रनेता विकास कुमार ने कहा कि छात्र हितों के लिए किसी भी सरकार से लड़ाई लड़ने को हम बाध्य होंगे। कहा कि केंद्र में बैठी मोदी की सरकार छात्रहितों की अनदेखी कर रही है। वे अपने दमनकारी नीतियों से छात्रों के आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसे किसी भी हालत में हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस मौके पर अजय यादव, अजीत यादव, मोनू पांडेय, परशुराम यादव, दीपक यादव, छोटू यादव, रंजीत पांडेय, रवि वर्मा, अखिलेश यादव, सनोज यादव, सुमीत शाह, कमलेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।