फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Husband and wife's funeral procession was raised together

Ballia News: एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी

Thu, 07 May 2026 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife's funeral procession was raised together
उभांव थाना क्षेत्र के अवाया गांव के समीप हुए सड़क हादसे संविदा एएनएम और उसके पति की मौत के बाद 
बलिया /चौकियामोड़। उभांव थाना के अवाया गांव के करीब बुधवार को ऑटो रिक्शा कार एवं बाइक की टक्कर में एएनएम नीतू कन्नौजिया व पति धनंजय कन्नौजिया की मौत के दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद घर शव पहुंचे। परिजनों के रोने बिलखने से हर कोई मर्माहत हो गया। एक साथ पति-पत्नी की अर्थी उठी।
विज्ञापन


बूढ़े माता-पिता अमीरचंद और लीलावती देवी अपने जिगर के टुकड़ों को खोने का दर्द सह नहीं सके। उनकी चीख-पुकार ने माहौल को और भी गमगीन कर दिया। छोटे भाई पवन किसी तरह परिजनों को संभालते नजर आए, लेकिन घर का हर कोना इस असहनीय दर्द से कराह उठा। सबसे ज्यादा मार्मिक दृश्य तब दिखा, जब तीन साल की मासूम नव्या अपने मां-बाप को अंतिम बार देख बिलख उठी। उसकी मासूम सिसकियां वहां मौजूद हर शख्स के दिल को चीर गईं। इनकी कोई संतान नहीं थी, अपने साढू की बेटी को गोद लिए लिया था। शाम को पति-पत्नी की अर्थी एक साथ घर से निकली, तो सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर आंख नम थी, हर चेहरा गमगीन। नगर के जनप्रतिनिधि, व्यापारी और आमजन बड़ी संख्या में शवयात्रा में शामिल हुए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सरयू किनारे दोनों का अंतिम संस्कार किया गया, जहां माहौल पूरी तरह शोक में डूबा रहा।
विज्ञापन

बेहतर जीवन के लिए बेल्थरारोड में बस गए थे
मृतक धनंजय के पिता अमीरचंद मूल रूप से बांसडीह के निवासी थे और करीब चार दशक पहले बेहतर जीवन की तलाश में बेल्थरारोड आकर बस गए थे। एक प्राइवेट शिक्षक के रूप में उन्होंने अपने परिवार को संवारने में पूरी जिंदगी लगा दी, लेकिन एक ही झटके में बड़े बेटे और बहू को खो देने से उनका पूरा सहारा छिन गया। बुधवार को बेल्थरारोड-नगरा मार्ग पर अवाया गांव के पास बाइक सवार बचाने के दौरान कार पोल से टकरा गई, उसके बाद ई-रिक्शा टकरा गया, इस घटना में 10 लोग घायल हो गए थे। नीतू देवी नगरा ब्लॉक क्षेत्र में एएनएम पद पर तैनात थी। पति के साथ बाइक से ड्यूटी से घर लौट रही थीं, तभी हादसा हो गया। शवयात्रा में परिजनों के अलावा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, सभासद राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, व्यापारी नेता प्रशांत कुमार मंटू, धर्मेंद्र सोनी, पप्पू जायसवाल, डाॅ. शुभनाथ प्रसाद समेत बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

उभांव थाना क्षेत्र के अवाया गांव के समीप हुए सड़क हादसे संविदा एएनएम और उसके पति की मौत के बाद 

उभांव थाना क्षेत्र के अवाया गांव के समीप हुए सड़क हादसे संविदा एएनएम और उसके पति की मौत के बाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed