{"_id":"610432e78ebc3e584a6cf7f7","slug":"girls-continue-to-dominate-in-cbse-12th-in-ballia-ballia-news-vns6033736149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वी में लड़कियों ने कायम रखा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वी में लड़कियों ने कायम रखा दबदबा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 12वीं का परीक्षाफल घोषित कर दिया। इसमें जिले के करीब 98 फीसदी छात्रों ने सफलता पाई है। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने परिणाम घोषित होने और सफलता मिलने पर जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटीं। बच्चों की सफलता से अभिभावकों में भी हर्ष का माहौल है। बिना परीक्षा कराए घोषित किए गए रिजल्ट में जिले की लड़कियों ने अपना दबदबा कायम रखा और लड़कों को पछाड़ते हुए अपनी काबिलियत साबित की।
जिले में इस बार करीब 5200 बच्चे 12वीं की परीक्षा में पंजीकृत थे। इनमें 2300 छात्राएं शामिल थीं, जबकि 2900 छात्र पंजीकृत थे। इसमें करीब 94 फीसदी छात्राओं ने सफलता हासिल की। इसके सापेक्ष 92 प्रतिशत लड़के परीक्षा में सफल हो सकें। सीबीएसई बोर्ड के जिला समन्वयक डॉ.पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना के कारण बोर्ड ने इस बार परीक्षा नहीं कराया था और स्कूलों द्वारा बच्चों को दिए गए अंकों के आधार पर औसत मार्किंग के द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया है। बताया कि सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध जिले के तीन स्कूलों का परीक्षा परिणाम तकनीकी कारणों से बोर्ड द्वारा घोषित नहीं किया गया है। इन विद्यालयों को परिणाम अगले माह में आने की संभावना है।