फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former minister Sharadananda remembered on 73rd birth anniversary

73वीं जयंती पर याद किए गए पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल

Sun, 19 Jul 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Former minister Sharadananda remembered on 73rd birth anniversary
पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते सीयर ब्लाक प्रमुख विनय प्रक? - फोटो : BALLIA
73वीं जयंती पर याद किए गए पूर्व मंत्री शारदानंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य व प्रदेश सरकार में कई बार मंत्री रहे शारदानंद अंचल की 73वीं जयंती सपा जिलाध्यक्ष के पौहारीपुर स्थित आवास पर मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया।
सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने स्व. अंचल की स्मृतियों को याद एवं नमन करते हुए कहा कि वह ग़रीबों, मजलूमों के हक़ की बात करने वाले नेता थे और निडर एवं निर्भीक व्यक्ति थे। कार्यकर्ताओं के लिए हर वक्त उपलब्ध रहने वाले जनप्रतिनिधि थे। सच्चे समाजवादी विचार के अंचल जी समाज के पिछड़े और कमजोर व्यक्ति की लड़ाई जीवन पर्यन्त लड़ते रहे। समाजवाद को मजबूत करने एवं अपने नेता मुलायम सिंह यादव की नीतियों को आजीवन आत्मसात करने वाले अंचल समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमेशा संघर्षशील रहते थे।
विज्ञापन

पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि स्व. अंचल सामाजिक न्याय एवं समता मूलक समाज के पैरोकार और सच्चे समाजवादी नेता के साथ साथ एक पत्रकार भी थे। इस मौके पर डा. विश्राम यादव, रामजी गुप्ता, शशिकांत चतुर्वेदी, जमाल आलम, राजन कन्नौजिया, अजय यादव, अजीत सिंह यादव, शैलेश सिंह, झब्बू मिश्रा, रविंद्र यादव, विजय यादव, हरेंद्र गोंड आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पुरोधा को किया गया याद
संवाद न्यूज एजेंसी
बेल्थरारोड। समाजवादी पुरोधा पूर्व मंत्री स्व.शारदानंद अंचल की 73वीं जयंती नगर क्षेत्र में मनाई गई। आयोजित समारोह में वक्ताओं ने स्व. अंचल के बहुआयामी व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए उन्हें पीड़ित मानवता का मसीहा बताया। ग्राम चंदाडीह स्थित शारदानंद अंचल पॉलिटेक्निक कॉलेज चक महरली मऊरहा के प्रांगण में हुए समारोह में वक्ताओं में स्व अंचल को समाजवादी आंदोलन का अग्रदूत करार दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बैरिया के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने स्व अंचल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सपा नेता बब्बन यादव ने कहा कि स्व अंचल गरीबों, मजलूमों और शोषितों की आवाज थे। सड़क से सदन तक गरीबों की आवाज बुलंद की। शिक्षा, स्वास्थ्य व जनता को बुनियादी सुविधाएं दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया। बेल्थरारोड क्षेत्र के विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किया। सीयर ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने स्व अंचल के जीवन से संबंधित संस्मरण सुनाए। इस मौके पर प्राचार्य अरुण कुमार, विनीत राय, बसंत यादव, कृष्ण कुमार गुप्त, वीरबहादुर, अमर सिंह, बेचू यादव, उमेश आदि रहे। उधर, भोजपुरी लोक कल्याण परिषद की ओर से आयोजित जयंती समारोह में काशीनाथ जायसवाल, मनोज गुप्त प्यारे, अमित शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed