फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR against teacher who cheated former minister Ram Asare of five lakh in ballia

Ballia News: पूर्व मंत्री से पांच लाख की धोखाधड़ी करने वाले शिक्षक के खिलाफ FIR, तीन साल पहले लिए थे रुपये

Wed, 09 Apr 2025 10:23 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 09 Apr 2025 10:23 AM IST
सार

Ballia latest News: बलिया पुलिस ने पूर्व मंत्री से पांच लाख की धोखाधड़ी करने वाले शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कॉलेज को बी फार्मा की मान्यता दिलाने के नाम पर तीन वर्ष पूर्व शिक्षक ने पांच लाख रुपये लिया था।       

विज्ञापन
FIR against teacher who cheated former minister Ram Asare of five lakh in ballia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

बी फार्मा का मान्यता दिलाने के नाम पर पूर्व मंत्री से घोखाधड़ी कर पांच लाख रुपया लेने का मामला आया है। पूर्व मंत्री व सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम आसरे विश्वकर्मा की तहरीर पर गडवार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


प्रबंधक राम बचन यादव महाविद्यालय फार्मेसी खुरासों फूलपुर आजमगढ़ के प्रबंधक व पूर्व मंत्री राम आसरे ने प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन को दी शिकायत में कहा कि अनूप पांडेय निवासी हजौली मकान गड़वार अगस्त 2022 से जनवरी 2023 तक मेरे महविद्यालय राम बचन यादव महाविद्यालय फार्मेसी खुरासों फूलपुर आजमगढ़ में फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर नियुक्त थे। 
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्रबंधक की ओर से फार्मेसी विभाग मे डी फार्मा व बी फार्मा संकाय के कार्यो को सम्पन्न कराने के लिये अनूप पांडेय को पीसीआई कार्यालय नई दिल्ली में पत्रावली संबंधी कार्य कराने के लिये भेजा जाता था। विगत दिनों अनूप पांडेय को महाविद्यालय मे बी फार्मा की मान्यता कराने के लिये पत्रावली जमा कराने हेतु पीसीआई कार्यालय नई दिल्ली मे भेजा गया था।     
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; पीएम मोदी देंगे सौगात: काशी में मेडिकल कॉलेज का करेंगे उद्घाटन, 2027 से होगी पढ़ाई; इलाज की राह भी होगी आसान


अनूप पांडेय ने बी फार्मा की मान्यता कराने के लिए पांच लाख रुपये अधिकारी को देने के नाम पर लिया। छह माह के बाद जब मान्यता नहीं होने की जनकारी हुई तो पूछने पर उन्होंने काम जल्दी होने की बात कही। अनूप पांडेय दो वर्ष तक यह अश्वसान देते रहे कि मान्यता आज हो जाएगा, कल हो जाएगा। दबाव देने पर महाविद्यालय छोड़कर गायब हो गए। 

अनूप पांडेय तब से आज तक न तो कॉलेज पर पढ़ाने आए और न संपर्क करने पर पैसा वापस किए। थाना प्रभारी रत्नेश कुमार सिह ने बताया कि शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें; मिर्जापुर में युवक की हत्या: दोस्तों के साथ मेला घूमने के लिए निकला था, सुबह रेलवे ट्रैक पर फेंका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed