{"_id":"67f4c1f21c81c22cbd0df787","slug":"young-man-murdered-in-mirzapur-dead-body-found-thrown-on-railway-track-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में युवक की हत्या: दोस्तों के साथ मेला घूमने के लिए निकला था, सुबह रेलवे ट्रैक पर फेंका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में युवक की हत्या: दोस्तों के साथ मेला घूमने के लिए निकला था, सुबह रेलवे ट्रैक पर फेंका मिला शव
Tue, 08 Apr 2025 11:58 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:58 AM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में दोस्तों के साथ घर से निकले युवक का शव मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का आरोप है कि साथियों ने हत्या कर शव फेंका है।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के शिव शंकरी धाम के पीछे रेलवे ट्रैक पर युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिला। परिजनों ने साथ ले गए साथियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि चुनार क्षेत्र के अंतर्गत शिव शंकरी धाम मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। इस पर पुलिस के उच्चाधिकारी, थाना चुनार पुलिस, फिल्ड यूनिट व डॉग स्काड द्वारा मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; भदोही में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत, बाजार से लौट रहे थे
विज्ञापन
मृतक की पहचान राहुल सिंह (32) पुत्र विजय सिंह निवासी शिवाजीपूरम कैलहट थाना चुनार के रूप में हुई। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। उसके परिजनों का कहना है कि राहुल अपने दो साथियों आशीष व मंयक के साथ मेला घुमने गया था। मंगलवार की सुबह राहुल का शव मिला है।
इसे भी पढ़ें; पीएम मोदी देंगे सौगात: काशी में मेडिकल कॉलेज का करेंगे उद्घाटन, 2027 से होगी पढ़ाई; इलाज की राह भी होगी आसान
परिजनों ने आशीष व मंयक के विरूद्ध हत्या करने की आशंका जाहिर कर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।