फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi will inaugurate medical college during visit to Varanasi studies will start from 2027

पीएम मोदी देंगे सौगात: काशी में मेडिकल कॉलेज का करेंगे उद्घाटन, 2027 से होगी पढ़ाई; इलाज की राह भी होगी आसान

Tue, 08 Apr 2025 11:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 08 Apr 2025 11:41 AM IST
सार

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी दौरे पर 11 अप्रैल को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। मेडिकल कॉलेज में 2027 से पढ़ाई होगी। वहीं मरीजों के लिए इलाज की राह भी आसान होगी। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi will inaugurate medical college during visit to Varanasi studies will start from 2027
वाराणसी मेडिकल कॉलेज का लेआउट - फोटो : प्रशासन

विस्तार

वाराणसी जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज में 2027 से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी। इस साल से मेडिकल कॉलेज की ओपीडी जिला अस्पताल परिसर में शुरू हो जाएगी। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों को सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं मिलने लगेंगी। सरकारी अस्पतालों से बीएचयू और दूसरे अस्पताल जाना पड़ता था। जिला अस्पताल के सामने मानसिक अस्पताल परिसर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

विज्ञापन


पांडेयपुर में बनने वाले 400 बेड वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला खुद प्रधानमंत्री ने पिछले साल फरवरी में दौरे के दौरान रखी थी, अब उद्घाटन के बाद काम शुरू हो जाएगा। एमबीबीएस की 100 सीटों पर दाखिला होगा। 2027 में मेडिकल की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; दर्दनाक: बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाई मां, 24 घंटे में ही तोड़ा दम; दो मौत से परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों लखनऊ में एक एमओयू भी हुआ, जिसमें मेडिकल कॉलेज का नाम सरस्वती देवी शिव किशन दमानी मेडिकल कॉलेज रखा गया है। इसकी बिल्डिंग कैसी होगी, सामने से यह कैसा दिखेगा, पार्किंग सहित अन्य सेवाएं भी किस तरह नजर आएंगी, यह मॉडल में दर्शाया गया है। निर्माण की बात है तो 15 एकड़ की जमीन चिह्नित करने के साथ ही अब यहां काम की तैयारियां तेज हो गई हैं।

इसे भी पढ़ें; Bhadohi News: कुएं से बदबू आने पर पास जाकर देखा तो हैरान रह गए लोग, तीन महीने से लापता शख्स का मिला शव

क्या बोले सीएमओ
मेडिकल कॉलेज निर्माण संबंधी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन के बाद इसी महीने काम शुरू हो जाएगा। जिला अस्पताल परिसर में ओपीडी चलने सहित अन्य कार्रवाई चरणबद्ध तरीके से होगी। -डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed