{"_id":"6afdff6ce26d8797e7020e5c","slug":"worshipped-the-amla-tree-and-prayed-for-enduring-good-fortune-ballia-news-c-190-1-bal1002-177409-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आंवले के वृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आंवले के वृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य
विज्ञापन
कार्तिक मास के अक्षयनवमी तिथि पर नगर के भृगु मंदिर परिसर स्थित ऑवला वृक्ष के नीचे पूजन-अर्चन
- फोटो : credit
बलिया। अक्षय नवमी पर बुधवार को सुहागिन महिलाओं ने आंवले के पेड़ के नीचे दीप जलाकर पूजा-अर्चना की। साथ ही व्रत रखकर पुरोहित के माध्यम से धार्मिक कथा का श्रवण किया और अपने अखंड सौभाग्य की कामना की।
शहर के बाबा बालेश्वर मंदिर, भृगु मंदिर समेत गांवों के मंदिरों के पास आंवला के वृक्ष के नीचे पूरे दिन गुलजार रहा। वहीं, पर परिवार संग भोजन भी बनाया गया। । सुबह हजारों की संख्या में लोगों ने परिवार के साथ गंगा में डुबकी लगाई। प्राथमिक विद्यालयों में भी बच्चों ने आंवला के वृक्ष का पूजन-अर्चन किया। मनियर : अक्षय नवमी पर महिलाओं ने परंपरागत तरीके से आंवले के वृक्ष की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा संतान की दीर्घायु की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय नवमी का विशेष महत्व है।
मान्यता है कि अक्षय नवमी के दिन श्रद्धापूर्वक किए गए पूजा-पाठ, दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों का अक्षय फल प्राप्त होता है।
गंगापुर में महिलाओं ने पूजा के दौरान आंवले के वृक्ष पर जल अर्पित किया, रोली, अक्षत, पुष्प और प्रसाद चढ़ाकर पूजन किया। इसके बाद वृक्ष की परिक्रमा कर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की प्रार्थना की।