फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fighting happened while watching dance, more than 12 people injured

नाच देखने वक्त हुई मारपीट, 12 से अधिक लोग घायल

Sun, 15 May 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fighting happened while watching dance, more than 12 people injured
रेवती। थाना क्षेत्र के दतहां में शनिवार की रात आयी बारात में नाच देखने के दौरान हुए वाद-विवाद एवं मारपीट में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीन की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ करने के बाद छानबीन में जुट गई है। लड़के पिता ने नामजद 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के दतहां निवासी राजकुमार गोंड की पुत्री इंदु की शादी मझौंवा निवासी बब्बन प्रसाद गोंड के पुत्र कंचन गोंड के साथ तय थी। लड़का पक्ष बारात लेकर शनिवार की रात दतहां पहुंचा था। रात करीब एक बजे बारात में आई नृत्य मंडली का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच बारातियों एवं ग्रामीणों के बीच कुछ विवाद हो गया और मारपीट हो गई। इसमें रामबाबू गोंड 45, भुवनेश्वर गोंड 25, चंदन गोंड 28 गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हीरामन गोंड 60, विजय गोंड 45, मनन कुमार 28, रितेश यादव 24, गुड्डू गोंड 25, झम्मन गोंड 19, जयप्रकाश गोंड 46 निवासी मझौंवा घायल हो गए। संजय शाह 34 निवासी बैरिया तथा दतहां निवासी धर्मेंद्र गोंड 18 आंशिक रूप से घायल हो गए। लड़के के पिता ने रेवती थाने में एक दर्जन नामजद लोगों के विरूद्ध तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हम लोग गुरहथी के लिए जा रहे थे। इसी बीच किसी ने मेरी आंख पर घुसा मार कर मेरा करीब एक लाख रुपये तथा ग्यारह थान सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग लेकर भाग गए। बारातियों द्वारा पीछा करने पर लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed