फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Explained to villagers, Shobha Chapra got sealed

ग्रामीणों को समझाया, शोभा छपरा को कराया सील

Sun, 31 May 2020 07:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Explained to villagers, Shobha Chapra got sealed
बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा गांव निवासी युवक गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। किसी ने अफवाह फैला दी कि युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। ग्रामीणों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। इससे भड़के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची टीम का विरोध किया। इसके बाद पहुंचे उपजिलाधिकारी बैरिया का विरोध किया। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझा गांव में होने वाली प्रक्रिया को पूरा करने में सहयोग की अपील की। विरोध करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद गांव को सील कराया।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के शोभाछपरा गांव निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि बीते गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने की थी। इसके बाद टीम युवक को अस्पताल ले गई। इसी बीच गांव में अफवाह फैली कि युवक पॉजिटिव नहीं था उसे बेवजह टीम ने उठाया और हम ग्रामीणों को परेशान कर रही है। रविवार को गांव सील करने की घोषणा की जा रही थी तो ग्रामीणों ने विरोध किया और प्रधान, पुलिस कर्मी व क्षेत्रीय लेखपाल की ओर से लगाए गए बांस और बल्ली को हटा दिया। इसकी सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बैरिया सुरेश पाल मौके पर पहुंचे और हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्रामीणों को समझा बुझाकर बताया कि यह गांव हॉटस्पॉट घोषित हो चुका है। बताया कि जो भी व्यक्ति हॉटस्पॉट एरिया के नियमों का उल्लंघन करेगा उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार रजत सिंह, एसएचओ संजय त्रिपाठी, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed