फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A hundred huts were burnt alive

एक सौ झोपड़ियां जलकर हुईं राख

Tue, 21 Nov 2017 11:48 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 21 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
A hundred huts were burnt alive
fire
दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुई अगलगी की घटनाओं में एक सौ झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस दौरान एक वृद्ध झुलस गया। मंगलवार की दोपहर में लगी आग से 36 परिवारों को सबकुछ जलकर राख हो गया। घटना का कारण खाना बनाते समय चूल्हे की आग से निकली चिंगारी बताई जा रहा है।
विज्ञापन


नरही संवाददाता के अनुसार, सोहांव विकास खंड के शाहपुर बभनौली के पुरानी बस्ती में निवासी गंगाजली साहनी के घर से खाना बनाने के दौरान छिटकी चिंगारी ने देखते ही देखते लल्लन साहनी, पारस साहनी, गोपाल साहनी, कन्हैया साहनी, भोला साहनी, अयोध्या गोंड, अमरनाथ गोंड, चितरंजन गोंड, गणेश गोंड, अंबिका गोंड, रामाशीष, रामईश्वर साहनी, परीखा साहनी, राजेंदर साहनी सहित तीन दर्जन परिवारों के झोपड़ों को राख में तब्दील कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहले फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी आग बुझाने पहुंची लेकिन जब उसके कंट्रोल में आग नहीं आ पाया तो पुन: बड़ी गाड़ी को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। मौके पर तहसीलदार और लेखपाल पहुंचकर पीड़ितों की सूची बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सूचना मिलने पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बंशीधर यादव ने मौके पर जाकर पीड़ितों का हाल जाना।
विज्ञापन


घोघा : बांसडीह कोतवाली अंतर्गत ग्राम केवरा के आकोली मोड़ पर स्थित योगी बाबा के मठिया के पास अलाव की चिंगारी से लगी आग में तीन रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। वहीं एक वृद्ध भी झुलस गया। जबकि एक बकरी झुलसने से मौत हो गई।  जोगी बाबा के टोला के राजभर बस्ती में  श्रीकिसुन राजभर अलाव ताप रहे थे कि चिंगारी छिटक कर झोपड़ी में लग गई। अभी कोई कुछ समझ पाते कि तब तक आग ने विकराल रूप अख्तियार करते हुए एकाएक तीन रिहायशी झोपड़ी को अपनी आगोश में ले लिया, जिससे झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं वृद्ध किसुन भी झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed