फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   थानाध्यक्ष पर तहरीर बदलवाने का लगाया आरोप

थानाध्यक्ष पर तहरीर बदलवाने का लगाया आरोप

Sat, 19 Jan 2019 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पर तहरीर बदलवाने का लगाया आरोप
बलिया। प्रजापति विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को सौंपा। समिति के लोगों ने कहा कि बीते 19 नवंबर को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव में बनवारी प्रजापति के जघन्य हत्या कर दी गई। वहीं मृतक के भतीजा विनोद प्रजापति द्वारा सिकंदरपुर थाने पर जब तहरीर दिया गया तो उसे थानाध्यक्ष द्वारा बदलवाने का आरोप लगाया। समिति के मंत्री रामप्रवेश प्रजापति ने कहा है कि विनोद प्रजापति जब सिकंदरपुर थाना गया तो उसे थानाध्यक्ष डांटने लगे और कहा कि मैं जिस तरह से कह रहा हूं उस तरह से तहरीर लिखो। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। कहा कि धारा 304 को 302 में परिवर्तित नहीं किया गया और मृतक के परिवार को 50 लाख का मुआवजा और नौकरी नहीं दी गई तो बाध्य होकर 13 फरवरी को डीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर दिनेश प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, प्रदीप कुमार, अंबुज कुमार, अखिलेश, जीउत, नीलम, रीना, भाग्यश्री, कमलावती, लीलाधर, कालिंद्र, अशोक, ईश्वर दयाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed