फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   48 घंटे बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

48 घंटे बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

Sat, 19 Jan 2019 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
48 घंटे बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर
हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज चट्टी के समीप बुधवार को शराब दुकान के चौकीदार को बंधक बनाकर लूट तथा ब्रह्माइन गेट के सामने स्थित आभूषण व श्रृंगार की दुकान का ताला तोड़ नकदी समेत हजारों रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस ने दो पीड़ित दुकानदारों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध घटना के अगले दिन संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई। लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी बदमाश पुलिस के पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक निवासी रिंकू की सुखपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्माइन गेट के पास ज्वेलर्स की दुकान है। जहां 16 जनवरी की देर रात नकाबपोश बदमाश पहुंचे और दुकान का ताला तोड़ नकदी करीब चार हजार रुपये सहित हजारों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया था। इसके बाद बगल स्थित हनुमानगंज निवासी श्याम वर्मा के श्रृंगार की दुकान का ताला तोड़ नकदी करीब दो हजार रुपये समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद बदमाश हनुमानगंज चट्टी स्थित शराब की दुकान पर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चौकीदार व हनुमानगंज निवासी राजेश पासवान को डरा धमका कर बंधक बनाया और देशी, अंग्रेजी व बीयर की दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे तोड़ने में असफल हो गए। जिसके बाद अंग्रेजी शराब दुकान के ऊपर चढ़ गए और करकट हटाकर करीब 10 बोतल लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने मुकामी पुलिस को घटना से अवगत कराया। जबकि दो पीड़ित दुकानदारों ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। वहीं डॉग स्क्वायड टीम ने भी गहनता से निरीक्षण किया। पुलिस का दावा था कि 24 घंटे के अंदर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि कार्रवाई चल रही है। उम्मीद है जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed