फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मोटर साइकिल से गिरकर महिला की मौत

मोटर साइकिल से गिरकर महिला की मौत

Tue, 04 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मोटर साइकिल से गिरकर महिला की मौत
चितबड़ागांव/सुखपुरा। रविवार की रात और सोमवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर बाइक फिसलने की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहली घटना में गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर निवासिनी 52 वर्षीया खुशबू खातून पत्नी मोहम्मद रोजदीन अपने लड़के जलालुद्दीन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बलिया से दवा लेकर घर करीमुद्दीनपुर लौट रही थी। चितबड़ागांव मोड़ पर बने ब्रेकर पर मोटरसाइकिल फिसलने से असंतुलित होकर दोनों बाइक सवार गिर गए। खुशबू खातून के सर में गंभीर चोट लगी जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। चितबड़ागांव पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान खुशबू की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे खुशबू खातून के पुत्र जलालुद्दीन को हल्की-फुल्की चोट आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में सुखपुरा चट्टी पर रविवार की रात बाइक अनियंत्रित हो जाने से पोल में टकरा गई। जिससे बाइक चालक सोबईबांध निवासी हरेराम शर्मा (56) की मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। सोबईबांध निवासी हरेराम शर्मा बोड़िया में आरा मशीन चलाते थे। रात में किसी काम से सुखपुरा बाजार आए थे। काम खत्म होने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। भारतीय स्टेट बैंक के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और बगल में लगा टेलीफोन खंभे से टकरा गई। इससे हरेराम गिर पड़े । तेज चोट होने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed