फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bairia bjp mla surendra singh again gave controversial statement in ballia called akhilesh yadav aurangzeb and mamata banerjee as lankani

फिर फिसली जुबानः विधायक सुरेंद्र सिंह ने अखिलेश यादव को औरंगजेब, ममता बनर्जी को लंकिनी बताया

Thu, 29 Jul 2021 06:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Jul 2021 06:43 PM IST
सार

बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह  ने कहा कि अपने पिता को जबरन अध्यक्ष पद से हटाकर अखिलेश यादव सपा के अध्यक्ष बन गए। जो अपने पिता का नहीं हुआ तो वह आमजन का क्या होगा। ऐसे लोगों से यादव समाज का कल्याण होने वाला नहीं है।

विज्ञापन
bairia bjp mla surendra singh again gave controversial statement in ballia called  akhilesh yadav aurangzeb and mamata banerjee as lankani
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा के केंद्र में में रहने वाले बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बृहस्पतिवार को डाक बंगले में मीडिया से बात करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष औरंगजेब के पदचिह्नों पर चल रहे हैं।  कांग्रेस की संरक्षक एवं अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के पास भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभाव है।

विज्ञापन


ममता बनर्जी के बारे में कहा कि पश्चिमी बंगाल में राजनीतिक लंकिनी पैदा हो गई हैं, जो गुंडों और सरकारी तंत्र के सहयोग से फिर सत्ता पर काबिज होने में सफल हो गईं। लंकिनी का विनाश करने वाले मोदी व योगी हैं। देश की जनता जागरूक हो चुकी है। इन्हें राम के रूप में मोदी और हनुमान के रूप में योगी मिल चुके हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने पिता को जबरन अध्यक्ष पद से हटाकर अखिलेश यादव सपा के अध्यक्ष बन गए। जो अपने पिता का नहीं हुआ तो वह आमजन का क्या होगा। वर्ष 2003 में मऊ में सैकड़ों यादवों की हत्या हो गई, लेकिन सपा का कोई नेता संवेदना व्यक्त करने के लिए भी यादवों के घर नहीं पहुंचा कि कहीं मुसलमान नाराज न हो जाएं। ऐसे लोगों से यादव समाज का कल्याण होने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'2024 में हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा भारत'

बैरिया विधायक ने जम्मू-कश्मीर में ब्राह्मणों पर हुए जुल्म उनकी संपत्ति हड़पने की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय तो कांग्रेस के किसी नेता ने चूं तक नहीं की। ऐसे लोग आज ब्राह्मणों की बात कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कहा कि वहां भाजपा को भी राजनैतिक सेना का गठन करना चाहिए, ताकि इनसे निपटा जा सके। भाजपा के सामने सभी दल बौने हो चुके है। कहा कि 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साधकों के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे। मेरा विश्वास है कि भारत 2024 में हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed