फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Animal fair running fearlessly during the Corona period

कोरोना काल में बेधड़क चल रहा पशु मेला

Sat, 15 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Animal fair running fearlessly during the Corona period
बलिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जहां सभी तरह के मेले के आयोजनों को रोका जा रहा है वहीं भरौली में पशु मेला बेधड़क चल रहा है। बिहार के सीमावर्ती इलाके में पशु तस्करी के लिए कुख्यात यह मेला पिछले दो वर्षों से नहीं लग रहा था। गंगा पुल के पास लगने वाले इस मेले की आड़ में पशु तस्करी जोरों पर है।
विज्ञापन

जिला पंचायत की ओर से जिले के अलग-अलग स्थानों पर पशु मेला का आयोजन किया जाता है। इस बार भरौली-बक्सर गंगा पुल के सामने भरौली गोलंबर स्थित मैदान में लगाया गया है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने से प्रशासन ने सभी तरह के धार्मिक व व्यक्तिगत आयोजनों पर सख्ती शुरू कर दी है। शादी-विवाह आदि आयोजनों को लेकर गाइडलाइन जारी की जा रही है लेकिन पिछले एक पखवारा से जिला पंचायत की ओर से चल रहे पशु मेला को लेकर अभी तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। मेले में पशुओं के साथ ही लोगों की भीड़ भी हो रही है। लेकिन इसको लेकर पुलिस व प्रशासन उदासीन बना हुआ है। बताया जाता है कि प्रांतीय सीमा पर लगने वाले इस मेले की आड़ में पशु तस्करी जोरों पर होती है। हालांकि व्यवस्थापक पप्पू सिंह ने बताया कि मेले की अनुमति पहले ली गई थी और इसे रोके जाने के संबंध में कोई आदेश जिला पंचायत की ओर से नहीं मिला है।
विज्ञापन

कई बार पुलिस कप्तान ने की कार्रवाई
बलिया। इस मेले की आड़ में पशु तस्करी होने पर 14 साल पहले तत्कालीन एसपी ने तीन दिन में नरही थाने के 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित और 8 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया था। 12 साल पहले भी तत्कालीन एसपी ने बड़ी कार्रवाई की थी और एक साल कोई मेला नहीं लग सका। छह साल पहले तत्कालीन एसपी ने शिकंजा कसा तो उनके कार्यकाल में भी मेला नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की ओर से पशु मेला लगाने व उसे सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश मिला है। निर्देश के आधार पर सुरक्षा प्रदान की गई है। पशु तस्करों पर नजर रखी जाती है।

- प्रवीण सिंह, थानाध्यक्ष नरही।
पशु मेला को लेकर पूर्व में टेंडर के जरिये आवंटन किया गया था। इसके चलते ही मेला लगाया गया होगा। कोरोना संक्रमण बढ़ने से आयोजनों पर रोक है, जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक सिंह, अपर मुख्याधिकारी, जिला पंचायत बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed