फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Administration bowed down to ABVP, police inspector was suspended

Ballia News: एबीवीपी के आगे झुका प्रशासन, कोतवाल को लाइन हाजिर किया

Thu, 31 Jul 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Administration bowed down to ABVP, police inspector was suspended
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व सदस्यों का धरना 24 घंटे बाद बुधवार को सदर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह के लाइन हाजिर होने के बाद समाप्त हो गया। डीएम मंगला प्रसाद और एसपी ओमवीर सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर कोतवाल के लाइन हाजिर होने की जानकारी दी और उनका पत्र लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एबीवीपी के पदाधिकारी डीएम और कोतवाल पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे रहे। पदाधिकारियों के धरने की खबर पर संगठन में खलबली मच गई। जिले वा आसपास के जिले से संगठन के पदाधिकारियों व सदस्य धरना में शामिल हुए। सुरक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। सुखपुरा, दुबहड़, फेफना, गड़वार सहित कई थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी मुस्तैद रही।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व सदस्य मंगलवार को बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे निजी विद्यालयों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट गए थे। जिलाधिकारी ने परिषद के तीन सदस्यों को अंदर बुलाने के लिए कहा। सदस्यों ने आरोप लगाया कि अंदर जाने पर उनसे दुर्व्यवहार किया गया। इससे नाराज होकर छात्र संगठन के सदस्य बारिश में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया। इस दौरान कोतवाल योगेंद्र सिंह पर आरोप है कि अभाविप के सदस्यों को धरने से खदेड़ने लगे। दोनों पक्षों के बीच बहस व घक्कामुक्की हुई। धरने में अभिषेक यादव (जिला सह संयोजक), रवि गुप्ता, अंकित ठाकुर (नगर मंत्री), अतुल मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, शानू शर्मा, जिला संगठन मंत्री ऋषभ सहित सैकड़ों अभाविप कार्यकर्ता शामिल थे।

-------------------
योगेंद्र लाइन हाजिर राकेश बने कोतवाल
बलिया। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर घरने पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने पर एसपी ओमवीर सिंह ने सदर कोतवाल योगेन्द्र बहादुर को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने धरनारत छात्रों को इसकी जानकारी दी। कार्रवाई होने के बाद आंदोलित छात्रों का धरना 24 घंटे बाद खत्म हो गया। इसके अलावा एसपी ने बैरिया थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह को कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, सहतवार थाना प्रभारी निरीक्षिक मूलचंद चौरसिया को बैरिया, कोतवाली एसआई अनिल कुमार सिंह को थानाध्यक्ष सहतवार बनाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed