{"_id":"640f66dfc718a2ec2d04f3e5","slug":"a-culvert-will-be-built-on-the-lakda-drain-with-84-lakhs-ballia-news-c-20-1-101247-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 84 लाख से लकड़ा नाले पर बनेगी पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 84 लाख से लकड़ा नाले पर बनेगी पुलिया
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2022-23 में शासन ने राज्य योजना सामान्य के तहत रसड़ा क्षेत्र के लकड़ा नाले पर खनवर व सिसवार के बीच पुलिया निर्माण की स्वीकृति दी थी। इस पुलिया की लागत 84 लाख निर्धारित है। अब इसके बनने के आसार हैं। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड ने पुलिया निर्माण के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिले में विकास कार्यों को रफ्तार देने की कवायद तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने रसड़ा क्षेत्र के खनवर-सिसवार गांव के पास लकड़ा नाला पर पुलिया बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बताया जाता है कि पूर्व में पुलिया की कुल लागत 80 लाख निर्धारित थी लेकिन अब इसे संशोधित कर लागत 84 लाख कर दिया गया है। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के बीच लकड़ा नाला का बहाव होने के कारण लोगों को जहां पुलिया बनी है उस रास्ते जाना पड़ता है। इसके चलते कई गांवों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में स्थित खनवर से सिसवार मार्ग के लकड़ा नाला पर पुलिया निर्माण को लेकर लंबे समय से आसपास के ग्रामीणों की मांग रही। अब ग्रामीणों की उम्मीद जग गई है। शासन ने लकड़ा नाला पर पुलिया के लिए 84 लाख की स्वीकृति देते हुए धन भी जारी कर दिया है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड को दी गई है। अब लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए ई-टेंडर जारी कर दिया है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि टेंडर को अंतिम रूप देकर जल्द ही ठेकेदार का चयन किया जाएगा। बताया कि टेंडर आवंटन के बाद कार्यदायी संस्था को नौ माह की समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करना होगा।
कई गांवों का आवागमन होगा आसान
खनवर से सिसवार मार्ग के लकड़ा नाला पर पुलिया का निर्माण होने से विभिन्न गांवों के करीब 20 हजार की आबादी के लिए यातायात सुगम हो जाएगा। पुलिया बन जाने के बाद खनवर के लोग सीधे नगरा बाजार पहुंच सकेंगे। वर्तमान में इस गांव के लोगों को करीब पांच से छह किमी की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। इसके अलावा इससे सिसवार, कैथी, इंगलिशिया आदि गांवों के ग्रामीणों को भी इस पुलिया से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
खनवर से सिसवार मार्ग के लकड़ा नाला पर पुलिया निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। जल्द की टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद कार्य शुुरु कराया जाएगा।- सीपी गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण वृत्त बलिया।