फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आय-व्यय का विवरण नहीं मिल रहा सभासदों को

आय-व्यय का विवरण नहीं मिल रहा सभासदों को

Thu, 22 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
आय-व्यय का विवरण नहीं मिल रहा सभासदों को
चितबड़ागांव। नगर पंचायत के सभासदों द्वारा 21 मार्च बुधवार को नगर पंचायत द्वारा वसूली जाने वाली चुंगी की सार्वजनिक नीलामी किए जाने तथा आय-व्यय का विवरण दिए जाने के लिए अधिशासी अधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया। नगर पंचायत चितबड़ागांव के सभासदों ने शपथ ग्रहण किया कि मार्च 2018 तक हुए आय-व्यय का विवरण उपलब्ध कराए जाने तथा बैरियर की वसूली के लिए खुला टेंडर कराने की मांग से संबंधित मांग पत्र बुधवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को सौंपा। सभासदों का कहना है कि नगर पंचायत कार्यालय द्वारा ही चुंगी वसूली जा रही है और उस धनराशि के आय और व्यय का कोई विवरण सभासदों को प्राप्त नहीं कराया जा रहा है। पत्रक देने वालों में सभासद सीताराम, दीपक, अमित कुमार वर्मा, शैलेश कुमार सिंह, सिंपल देवी, मंजू सिंह, राजेन्द्र कसेरा, विजयशंकर गुप्ता, जुबेदा खातून, विक्रम विशाल सहित सभासद सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed