फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   11 सूत्री मांगों के संदर्भ में शुरू किया आमरण अनशन

11 सूत्री मांगों के संदर्भ में शुरू किया आमरण अनशन

Fri, 06 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
11 सूत्री मांगों के संदर्भ में शुरू किया आमरण अनशन
रसड़ा। स्थानीय तहसील प्रांगण में रोहना गांव के ग्रामीणों ने राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवम अवधेश सिंह के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आमरण अनशन प्रारंभ कर आम सभा किया। चेताया कि मांगे पूरी न की गयी तो आमरण अनशन भूख हड़ताल ने तब्दील हो जाएगी। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष द्वारिका सिंह आमरण अनशन कर्ता राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवम अवशेष सिंह को माल्यापर्ण कर अनशन पर बैठाया। इनके साथ सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष भी शामिल रहे। आम सभा में वक्ताओं ने ग्राम सभा में जांच में अनियमितता में दोषी पाए प्रधान एवं सचिव पर कार्यवाही, ग्राम सभा में विद्युत तार एवं विद्युत पोलो को बदलना, ग्राम सभा के मुख्य मार्ग को तत्काल निर्माण कराना, बिद्युत अभियंता रामबाबू द्वारा 40 हजार रुपये लेकर किसानों का फर्जी ट्यूबवेल चलाना, जलाशय एवं चकरोडों से अवैध कब्जा हटाने, राजभर बस्ती बंजर भूमि को न उजाड़ने आदि की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में अरविन्द सिंह, मुनीब यादव, कन्हैया सिंह, मारकण्डेय सिंह, विनय राम, मनोज यादव, विराहीम राजभर, ओम प्रकाश राजभर, शेर बहादुर सिंह, सरिता देवी, उर्मिला देवी, लालमुनी, शान्ती देवी, राधिका देवी, जिउती देवी, सामरिया देवी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed