फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   211 centers set up in the district for UP board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 211 केंद्र

Mon, 10 Jan 2022 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
211 centers set up in the district for UP board exam
बलिया। बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 211 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए सूची जारी कर दी है। इन परीक्षा केंद्रों पर 13 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 136009 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। विधानसभा चुनाव के बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा की संभावना को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। परिषद ने परीक्षा केंद्र के लिए विद्यालयों से आवेदन मांगा था। जिले के 608 विद्यालयों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिसके तहत जिले में 211 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों के लिए हाईस्कूल के 75516 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 60493 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिला समिति आपत्तियों का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज देगी। उसके बाद परिषद से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 211 केंद्र बनाए जाने की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी कर दी है। इन केंद्रों पर 13 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियां आने पर आगे की कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ.ब्रजेश मिश्र, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed