फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The bent pole of HT line is inviting an accident

Bahraich News: हादसे को दावत दे रहा एचटी लाइन का झुका पोल

Fri, 21 Mar 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 21 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The bent pole of HT line is inviting an accident
तेजवापुर ब्लॉक के टिकोरा गांव में सड़क पर झुका विद्युत पोल।
तेजवापुर (बहराइच)। विकास खंड के टिकोरा गांव स्थित गांवट थान के सामने बीते कुछ माह से एचटी लाइन का पोल झुका हुआ है। यह पोल कभी भी टूटकर नीचे गिर सकता है। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। ग्राम प्रधान रामछबीले यादव ने बताया कि विद्युत पोल को सही कराने के लिए कई बार उपकेंद्र पर सूचना दी गई, लेकिन उपकेंद्र के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। पाेल झुका होने से 11 हजार की विद्युत लाइन नीम के पेड़ को छूने लगी है। जिससे हमेशा बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद कोई भी पोल को सही कराने की जहमत नहीं कर रहा है। विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed