{"_id":"5719015b4f1c1baa208b4787","slug":"street-dogs-killed-deer-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों ने हिरन को नोंचकर मार डाला, ग्रामीणों ने दफनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों ने हिरन को नोंचकर मार डाला, ग्रामीणों ने दफनाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। गंगापुर भगतपुरवा गांव में गुरुवार दोपहर जंगल से भटककर पहुंचे हिरन को कुत्तों ने नोंचकर जख्मी कर दिया। गांव के लोगों ने पहुंचकर किसी तरह हिरन को छुड़ाया लेकिन कुछ ही मिनटों में उसने दम तोड़ दिया।
सूचना रेंज कार्यालय को दी गई लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इंतजार करने के बाद ग्रामीणों ने शव को दफना दिया है।
पयागपुर के गंगापुर भगतपुरवा गांव के पास एक हिरन गुरुवार दोपहर भटककर पहुंच गया। जब वह गांव से कुछ दूरी पर खेत में था तभी गांव के कुत्तों ने घेरकर उसे नोंच डाला। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया।
हिरन को पशु अस्पताल ले जाने की तैयारी ग्रामीण कर रहे थे लेकिन तभी उसकी मौत हो गई। गांव निवासी राम, बाबादीन आदि ने रेंज कार्यालय पर सूचना दी लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।