फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ruckus of bus passengers on failing AC

शताब्दी बस का एसी खराब होने पर यात्रियों का हंगामा, वापस लिया किराया

Thu, 21 Apr 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Apr 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Ruckus of bus passengers on failing AC
टिकोरामोड़ के पास बस यात्रियाें को किराया लौटाता कंडक्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच (ब्यूरो)। लखनऊ से चलकर बहराइच पहुंची शताब्दी बस का एसी खराब होने पर यात्री भड़क उठे।  टिकोरामोड़ के पास बस रुकते ही यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पैसे वापस मांगे। इस पर परिचालक और यात्रियों में नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन


परिचालक ने कुछ यात्रियों को तो पैसे वापस कर दिए, जबकि कई लोगों को नहीं किए। इस मामले में यात्रियों ने एआरएम से शिकायत की गई है। एआरएम ने मामले की जांच का निर्देश देते हुए लखनऊ के अधिकारियों को अवगत कराया है।
विज्ञापन


बहराइच-लखनऊ के बीच शताब्दी एसी बस सेवा शुरू की गई है। ये बस शुरू हुए अभी एक माह ही हो रहे हैं लेकिन खामियां आना शुरू हो गई हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे के आसपास लखनऊ के कैसरबाग डिपो की बस (यूपी 41 टी 2407) 36 यात्रियों को लेकर बहराइच के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराबंकी के निकट ही बस के एयर कंडीशन ने काम करना बंद कर दिया। इस कारण यात्री बेहाल रहे। जैसे-तैसे सभी ने बहराइच तक यात्रा पूरी की। बस के कोतवाली देहात अंतर्गत टिकोरामोड़ पुलिस चौकी के निकट रुकते ही यात्रियों ने किराया वापसी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।


परिचालक से तीखी नोंकझोंक हुई। इसके बाद कंडक्टर ने छह यात्रियों को पैसे वापस किए, जबकि अन्य यात्रियों से किनारा कस लिया।

बस के बहराइच बस अड्डा पहुंचने पर कानपुर निवासी दिनेश कुशवाहा, लखनऊ निवासी मनोज श्रीवास्तव व बहराइच निवासी डॉ. तनवीर सिद्दीकी ने एआरएम अवधेश पाल से शिकायत की। एआरएम ने बताया कि बस की एसी खराब होने के मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed