फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Oldman shot dead

वृद्ध की गोली मारकर हत्या

Tue, 30 Aug 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
मकान के बरामदे में सोए एक ग्रामीण की सोमवार रात सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह परिवारीजन सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई। हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। नामजद आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र में ग्राम करेहना निवासी सुरेश प्रकाश पांडेय (60) का जमीन को लेकर पड़ोसी पन्नालाल व मस्तराम से विवाद चल रहा है। कई बार दोनों परिवारों में मारपीट भी हो चुकी है। कुछ दिनों से विवाद शांत था। सोमवार रात सुरेश लोधौनी गांव में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां निमंत्रण से लौटा और मकान के पिछले हिस्से के बरामदे में सो गया।
विज्ञापन


रात उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी भनक मकान के अंदर सो रहे परिवार के लोगों को नहीं लगी। सुबह पत्नी सुघरा देवी जगाने पहुंची तो बरामदे में फैला खून देखकर चीख उठी। परिवार के लोग दौड़े तो बिस्तर पर सुरेश मृत पड़ा था। घर में कोहराम मच गया। पुत्र मोहित पांडेय ने बताया कि सुरेश के सिर में गोली मारी गई है। सूचना पर हरदी थानाध्यक्ष वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने गांव पहुंच छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद एसपी सालिकराम वर्मा ने गांव पहुंच मृतक की पत्नी सुघरा व पुत्रों से बात की। परिवारीजनों ने जमीन विवाद का मामला बताया। कहा कि पड़ोसी पन्नालाल, मस्तराम, उमाशंकर और राम अविलाख ने कुछ दिन पूर्व पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। मोहित पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद आरोपी अपने घरों से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed