फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पानी का अवैध कारखाना सीज, हंगामा

पानी का अवैध कारखाना सीज, हंगामा

Wed, 26 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पानी का अवैध कारखाना सीज, हंगामा
बहराइच। चांदपुरा में अवैध तरीके से संचालित पानी के कारखाने को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने छापेमारी कर बुधवार को सीज कर दिया।
विज्ञापन


टीम ने मौके पर तैयार पांच हजार पानी के पाउच को नष्ट कर दो नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। छापेमारी के दौरान एक दुकानदार के हंगामा करने पर टीम को मौके पर पुलिस को बुलानी पड़ी।

इस दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा। डीएम माला श्रीवास्तव ने बुधवार की दोपहर खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग के अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा को झिंगाहाघाट के पास लावारिस हालत में पानी के पाउच होने की जानकारी देते हुए जांच के निर्देश दिये थे।
विज्ञापन


इसी के तहत मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी अमरेश कुमार, खाद्य सुरक्षाधिकारी एसपीएन सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान टीम को पेड़ के नीचे दो आइसबाक्स में नमस्ते इंडिया व एकवा पावर पानी का पांच सौ पाउच मिले। टीम ने पाउच को मौके पर नष्ट कर शहर की दुकानों में छापेमारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान टीम को मोहल्ला चांदपुरा स्थित मुईन की दुकान पर नमस्ते इंडिया पाउच बिकता मिला। जांच के दौरान दुकान संचालक मुईन भड़क उठा। टीम के साथ झड़प हुई। विरोध बढ़ता देख टीम ने मामले की जानकारी नगर मजिस्ट्रेट को दी।

नगर मजिस्ट्रेट ने मौके पर दरगाह थाने की पुलिस फोर्स को भेजा। पुलिस की देखरेख में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकान की सघन तलाशी ली। इस दौरान दुकान से करीब चार सौ नमस्ते इंडिया के पाउच बरामद हुए।

टीम ने एक पानी के पाउच का नमूना लेकर दुकान संचालक से सख्ती से पूछताछ की। दुकान संचालक मुईन ने बताया कि उसने मोहल्ला चांदपुरा स्थित आफाक अहमद के कारखाने से पाउच लिया था।

मुईन की निशानदेही पर टीम कारखाने पहुंची। कारखाना मानकों का दरकिनार कर अवैध तरीके से संचालित हो रहा था। टीम ने कारखाने पर तैयार पांच हजार पाउच को मौके पर नष्ट कर पानी का नमूना भरकर कारखाने को सीज कर दिया।


जांच के बाद होगी कार्रवाई
करीब छह हजार पानी के पाउच को नष्ट कर दो नमूने लिऐ गये है। नमस्ते इंडिया कारखाना पूरी तरह अवैध तरीके से संचालित था। इसलिए उसको सीज कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
-कौशलेंद्र शर्मा, अभिहित अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed