फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ट्रक और पिकअप में टक्कर, चार की मौत

ट्रक और पिकअप में टक्कर, चार की मौत

Sun, 04 Jun 2017 01:31 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
ट्रक और पिकअप में टक्कर, चार की मौत
ट्रक व पिकअप मेें भिड़ंत, चार की मौत
विज्ञापन

हादसे में पांच लोग घायल, गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर
बारात से लौट रहे थे बाराती व डीजे संचालक
बहराइच। बारात में शामिल होने के बाद शुक्रवार देर रात पिकअप से घर लौट रहे बारातियों और डीजे संचालकों से भरा वाहन ट्रक से टकरा गया। आमने-सामने हुई टक्कर में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताई जा रही है।
रिसिया थाना क्षेत्र के कोड़री गांव से शुक्रवार देर शाम बारात मटेरा को गई थी। बारात में कुछ लोग कोतवाली देहात और फखरपुर क्षेत्र के थे। इनमें डीजे संचालक भी शामिल थे। द्वारपूजा कार्यक्रम निपटने के बाद सभी ने खाना खाया और रात में ही डीजे संचालक पिकअप से बहराइच लौटने लगे। इस पर कुछ बाराती भी वाहन पर सवार हो गए। पिकअप जब नानपारा-बहराइच मार्ग पर रामगांव थाना क्षेत्र में सोहरवा गांव के निकट स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी अचानक सामने से तेज रफ्तार ट्रक आ गया। ट्रक और पिकअप में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में वाहन चालक कोतवाली देहात के सबलापुर निवासी माधव (28) पुत्र मंगरे, बाराती लुकमान (26) पुत्र उस्मान बेड़नापुर कटहा, शाहिद (25) पुत्र चुनमुन रहमान नगर कोतवाली देहात व फखरपुर के बुबकापुर निवासी शिवकुमार (30) पुत्र पृथ्वीराज यादव की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा फखरपुर बुबकापुर निवासी सुनील (18), दूबर (30), कोतवाली देहात के केशवापुर निवासी अनिल साहू (30), महावीर प्रसाद उर्फ गुड़ई (25) तथा सुंदरम श्रीवास्तव (22) घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। रात में ही थाने पर सूचना दी गई। डायल 100 वाहन की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इंसेट
सड़क पर तड़पते रहे घायल, रौंदते हुए निकल गए वाहन
रात में हुई दुर्घटना के दौरान ग्रामीण एकत्र थे। रामगांव पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। इस दौरान घायल सड़क पर इधर-उधर पड़े थे। पुलिस और ग्रामीणों ने नानपारा की ओर से आ रहे वाहनों को टार्च जलाकर वाहन रोकने का संकेत दिया। लेकिन तीन वाहन घायलों को रौंदते हुए निकल गए। इसके चलते सुनील और दूबर की हालत और भी नाजुक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed