फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 kg ashtadhatu statues stolen

10 किलो की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

Thu, 23 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Thu, 23 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
10 kg ashtadhatu statues stolen
मंदिर से मूर्तियां चुरार्ईं - फोटो : अमर उजाला
बेहड़ा गांव में स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर में स्थापित अष्टधातु की राम-लक्षण, सीता की मूर्तियां बुधवार की रात चोरी हो र्गइं। सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी को चोरी होने की जानकारी हुई। इस मामले में थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। चोरी अष्टधातु की मूर्तियों का वजन 10 किलो बताया जा रहा है। कीमत लगभग एक करोड़ आंकी जा रही है। 
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी रामा देवी व पति देवी गुलाम ने रामजानकी मंदिर का निर्माण 40 वर्ष पूर्व कराया था। मंदिर का निर्माण होने के बाद पति-पत्नी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से राम-सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की 10 किलों वजन की मूर्तियां खरीदकर उसे मंदिर में स्थापित किया। संस्थापक देवी गुलाम की मौत के बाद मंदिर की देखभाल उनकी पत्नी रामा देवी करती थीं।
विज्ञापन


पति की मौत के बाद रामा देवी ने 15 बीघा जमीन भी मंदिर के नाम दान कर दी थी। मंदिर व जमीन की देखभाल की जिम्मेदारी राजेश अवस्थी को सौंपी गई। संस्थापक सदस्य रामा देवी की मौत के बाद सर्वाकार राजेश अवस्थी ने रामजानकी मंदिर का पुजारी बेहड़ा निवासी विनोद शुक्ला पुत्र रामबिलास को बना दिया। वह 10 वर्षों से मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना कर मंदिर की अन्य व्यवस्थाएं देखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन व मंदिर से जो भी मिलता, वह मंदिर के रखरखाव पर खर्च होता था। बुधवार की रात पुजारी विनोद शुक्ला की पत्नी घर पर थीं। इस पर मंदिर का दरवाजा बंद कर पुजारी भी घर चले गए। गुरुवार को सुबह पुजारी विनोद मंदिर पहुंचे तो मंदिर का कपाट खुला देखा। ताला टूटा हुआ था। वह मंदिर के अंदर पहुंचे तो अष्टधातु की तीनों मूर्तियां गायब थीं। मूर्तियां चोरी होने की सूचना पाकर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सभी ने आसपास खोजबीन भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।


इस पर पुजारी ने अष्टधातु की राम-लक्ष्मण, सीता की मूर्तियां चोरी होने की तहरीर अज्ञात के खिलाफ थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। पुजारी के मुताबिक तीनों मूर्तियां अष्टधातु की थीं, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी एपी सिंह ने बताया कि बेशकीमती मूर्तियां चोरी होने की जानकारी हुई है। फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed