फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   crime

कारोबारी ने लूट की फर्जी सूचना देकर मचाया हड़कंप

Fri, 01 Oct 2021 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
crime
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर-इकौना मार्ग पर श्रावस्ती जिले के निवासी एक सराफा व्यवसायी ने जेवरात से भरा बैग लूटे जाने की सूचना दी। सूचना पर एएसपी व सीओ ने जांच की। जांच के दौरान घटना फर्जी पाई गई जिस पर व्यवसायी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के अंबेडकरनगर कस्बा निवासी अमन सोनी की पयागपुर थाना क्षेत्र के बिलरवा चौराहे पर सराफ की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात उसने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि वह रात को घर लौट रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में बाइक खराब होने पर परना चौराहे के निकट उसके लगभग दो लाख रुपये के सोने-चांदी से भरे जेवरात को तीन अज्ञात लुटेरे लूटकर फरार हो गए हैं। सूचना पाकर एएसपी ज्ञानंजय सिंह व सीओ केपी सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ के दौरान उसके कर्ज लेने और उधारी मांगने वालों से छुटकारा पाने के लिए फर्जी घटना बताए जाने की पुष्टि हुई। पयागपुर एसओ बृजानंद सिंह ने बताया कि कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। उसके द्वारा पुलिस को फर्जी सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed