फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Craze of bouquets will remain in the new year, the market is decorated

नए साल में रहेगा गुलदस्ते का क्रेज, बाजार सजे

Tue, 29 Dec 2020 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Craze of bouquets will remain in the new year, the market is decorated
बहराइच। नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक जश्न मनाने को लेकर उत्साहित हैं। घरों में अपनी-अपनी पसंद का सामान बनवाने के लिए बच्चों ने लिस्ट भी तैयार कर दी है। बाजार में बुकलेट व गुलदस्तों की दुकानें सज गई हैं जो अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इस बार गुलदस्ते का क्रेज ज्यादा रहेगा। वहीं, इस बार रेस्टोरेंट पर भीड़ जुटने की उम्मीद भी दिख रही है।
विज्ञापन

दो दिन बाद नए साल का आगाज होगा। अपने-अपने अंदाज में नए साल के जश्न को मनाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार भी गुलजार होने लगे हैं। फूलों व गुलदस्तों की दुकानें सज गई हैं। गिफ्ट की दुकानें भी नए-नए आइटम से सजने लगी हैं। छोटी-छोटी डायरी, गिफ्ट, कैलेंडर व नए लुक में आए पेन बाजार में अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। फूलों की दुकानों पर बुकिंग शुरू हो गई है। दुकान, मकान व मंदिर को नए साल पर फूलों से सजाने के लिए लोग बाहर से आने वाले फूलों की बुकिंग करा चुके हैं। कोरोना काल के कारण लोग एक-दूसरे से हाथ न मिलाकर गुलदस्ता भेंट कर बधाई देंगे। दुकानदारों की मानें तो इस बार गुलदस्ते के बाजार में जबरदस्त क्रेज रहेगा। घरों में छोटे बच्चों ने अपनी पसंद का खाना बनवाने की सूची बना ली है। दिन भर का रूटीन बनाकर परिवार के जिम्मेदार सदस्य को देंगे, जिससे नए साल को वह अपने अंदाज में अपने साथियों के साथ मना सकें।
विज्ञापन

केक की बुकिंग शुरू
अपने साथियों के साथ मिलकर नए साल को यादगार बनाने के लिए लोग केक काटेंगे। इसके लिए एडवांस में लोगों ने बुकिंग शुरू कर दी है। ब्रेकरी मालिक ने बताया कि नए साल के दिन सुबह नौ बजे से ही केक की डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। कई लोग एडवांस में फुल पेमेंट देकर बुकिंग भी करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमति लेकर कर सकते हैं कार्यक्रम
किसी भी कार्यक्रम पर रोक नहीं है। सार्वजनिक स्थान पर कार्यक्रम करने के लिए आयोजकों को अनुमति लेनी पड़ेगी। कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
- अनिल कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed