फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cold wave

Bahraich News: भीषण ठंड ने किया बेहाल, कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Mon, 29 Jan 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 29 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cold wave
बहराइच। तराई में लोग भीषण ठंड से बेहाल हैं। करीब चार हफ्ते से चल रही शीतलहर से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। धूप नहीं निकलने से दिन में भी लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। एक सप्ताह से घने कोहरे की चादर छाई है। कोहरे के चलते हाईवे पर वाहनों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। रविवार सुबह भी कोहरे के चलते रोडवेज बसों का संचालन दो घंटे की देरी से किया गया। इस ठंड में भी प्रमुख स्थानों पर अलाव नहीं जल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह से शुरु हुई कड़ाके की ठंड का सितम लगातार जारी है। ठंड के साथ एक सप्ताह से पड़ रहे घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। शनिवार रात घने कोहरे के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लगा। इसका असर रोडवेज बसों के संचालन पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोहरे के चलते शनिवार रात दो बसों का संचालन नहीं हो सका। रविवार सुबह भी कोहरे का असर देखने को मिला। काेहरे के चलते शहर के बस अड्डे से सुबह छह बजे पहली बस का संचालन किया गया। पहले सुबह चार बजे से सुचालन किया जाता था। कोहरे के साथ बर्फीली हवाओं के चलते लोग दिन में भी ठिठुरने को मजबूर हो रहे हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





शहर में कई स्थानाें पर बुझ गए अलाव
कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए शहरी क्षेत्र में 68 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। ये अलाव बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, मेडिकल कॉलेज, प्रमुख चौराहों और बाजारों में जलवाए गए। ठंड बढ़ने पर कई स्थानों पर अलाव बुझ गए। रविवार को 14 स्थानों पर अलाव नहीं जल रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अलाव के लिए पालिका प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई लकड़ी को लोग उठा ले गए। रविवार सुबह मेवातीपुरा, काजीपुरा, ब्राह्मणीपुरा, जेल रोड, दोनक्का तिराहा, कटी चौराहा आदि स्थानों पर अलाव नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed