फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CMO furious after seeing dirt in CHC

सीएचसी में गंदगी देख भड़के सीएमओ

Mon, 21 Dec 2020 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
CMO furious after seeing dirt in CHC
बहराइच। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर का निरीक्षण किया। यहां परिसर में काफी गंदगी मिली। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि ओपीडी का संचालन ग्राउंड फ्लोर पर किया जाए। इसके लिए कुपोषित बच्चों को वार्ड में ही भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएचसी के अलावा दो उप स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची।
विज्ञापन

फखरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने किया। अस्पताल परिसर में गंदगी मिली। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जतायी। उन्होंने अधीक्षक डॉ. प्रत्यूष सिंह को बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि सीएचसी में ओपीडी का संचालन ग्राउंड फ्लोर पर किया जाए। जबकि फर्स्ट फ्लोर में मरीजों का वार्ड संचालित करें। यह शासन का निर्देश है। इसका पालन अधीक्षक करें। सीएमओ ने सुपोषण घर में भर्ती बच्चों को खाना समय से देने की बात कही। इसके बाद सीएमओ ने उपस्थिति पंजिका, कोविड हेल्प डेस्क, जेएसवाई भुगतान की स्थिति देखी। सीएमओ ने बताया कि जेएसवाई भुगतान शत-प्रतिशत मिला। उप स्वास्थ्य केंद्र गजपतिपुर और बेलहरी का निरीक्षण किया। यहां पर तैनात कर्मचारियों की संख्या और उपस्थिति की जानकारी ली। साथ ही निर्देशित किया कि उप स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले गर्भवती महिलाओं का जेएसवाई का भुगतान हर हाल में तीन दिन में कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed