फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पूर्व सांसद को बाल पकड़कर गाड़ी में डाला

Tue, 05 Oct 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। लखीमपुर खीरी की हिंसा में बहराइच के दो किसानों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृत किसान के घर जा रहीं पूर्व सांसद को पुलिस ने रोका तो उन्होंने एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि इसके बार उनको बालों से खींचकर गाड़ी में लाद लिया। नानपारा से रुपईडीहा ले जाकर घंटों हिरासत में रखा। वहीं कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले मृत किसानों के परिवार को सांत्वना देने गांव जाने की जिद पर अड़ गईं। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद पुलिस टीम ने नानपारा में जबरन पूर्व सांसद को गाड़ी में लाद लिया। उनके साथ अभद्रता करते हुए बाल खींचकर गाड़ी में लादा गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। उधर, पुलिस ने मोहरनिया गांव जा रहे सपा नेता युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव अवधेश वर्मा व सोनू चौधरी को घाघराघाट पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष दीपक पाठक व हसन इश्तियाक को भी रिसियामोड़ पुलिस चौकी पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed