फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

वारिस के इंतजार में थकी बहराइच पुलिस, शवों का कराया अंतिम संस्कार

Wed, 15 Sep 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र में दो दिन के अंदर अलग-अलग स्थानों पर मिले चार शवों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पहचान कराने की कोशिश के बीच ही पुलिस ने मंगलवार को देर शाम चारों शवों का अंतिम संस्कार करा दिया। सभी शवों के विसरा सुरक्षित कर लिए गए हैं जबकि कपड़ों को भी पुलिस ने सुरक्षित रख दिया है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर और माधवपुर गांव में अलग-अलग समय पर एक महिला समेत चार शव मिले थे। इनकी पहचान कराने के लिए पुलिस की कोशिश लगातार जारी थी। पांच दिन तक पुलिस ने पहचान कराने के लिए बहराइच के सभी थाना क्षेत्रों में प्रयास किया, मगर कुछ भी हाथ नहीं लगा। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि शवों की पहचान न होने के कारण 72 घंटे की समय सीमा पूरी होने पर मंगलवार देर शाम इन सभी का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। महिलाओं और बच्चों के कपड़े सुरक्षित रख लिए गए हैं। सभी के विसरा भी सुरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed