{"_id":"6130f87c8ebc3e743c1e37de","slug":"bahraich-bahraich-news-lko593764933","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों से नकदी समेत हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मकानों से नकदी समेत हजारों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। वनग्राम टेड़िया में देर रात चोर मकान में घुस गए। चोरों ने नकदी समेत 50 हजार से अधिक की संपत्ति पार कर दी। सुबह चोरी की जानकारी पीड़ितों ने थाने में दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।
सुजौली थाना क्षेत्र में चोरियों की वारदात थम नहीं रही हैं। अभी एक हफ्ते पूर्व ही चोरी की वारदात हुई थी जिसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है। वहीं, थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा वनग्राम टेड़िया में दो मकानों से हजारों की संपत्ति चोरी हो गई। गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी सत्यनाराण के मकान में बुधवार देर रात को चोर घुसे। चोरों ने सोने का मंगलसूत्र, दो झुमका, पायल और नकदी समेत 50 हजार की संपत्ति पार की। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी मनरौली पत्नी सदन के घर में चोरी करते हुए मोबाइल व एक हजार रुपये नकदी पार की। ग्रामीणों को चोरी की जानकारी सुबह हुई। इस पर सभी ने सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को दी। पुलिस को चोरी की घटना से अवगत कराया गया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। वहीं लगातार क्षेत्र में हो रही चोरियों से ग्रामीण दहशत में हैं।