फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 Lekhpal sacked for strike

हड़ताल पर अड़े 10 लेखपाल बर्खास्त

Thu, 26 Dec 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
10 Lekhpal sacked for strike
बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को धरना-प्रदर्शन करते लेखपाल संघ के पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। मांगों को लेकर लेखपालों का आंदोलन लगातार जारी है। भीषण ठंड के बाद भी लेखपाल अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन पर अड़े हैं। गुरुवार को भी लेखपालों ने हड़ताल जारी रखी। उधर, प्रशासन भी एस्मा लगाए जाने के चलते हड़ताल से लेखपालोें के वापस न लौटने पर सख्त हो गया है। 10 लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है, जबकि दो लेखपालों का निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर आठ सूत्री मांगों को लेकर जिले की छह तहसीलों के 275 लेखपाल आंदोलन कर रहे हैं। गुस्साए लेखपाल 17 दिन से लगातार कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर हैं। लेखपालों के आंदोलन को देखते हुए सरकार की ओर से एस्मा भी लगाया गया है। इसके बाद भी लेखपाल काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित धरने के दौरान लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जयराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में आठ हजार लेखपालों के पद रिक्त हैं, उनका कार्य हम सभी देख रहे हैं। जिससे सरकार को करीब 240 करोड़ रुपये की सालाना बचत हो रही है। इसके बाद भी सरकार हमारा उत्पीड़न करते हुए जायज मांगों को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जिला मंत्री त्रियुगीनरायन शुक्ला ने कहा कि अब लेखपाल सरकार के उत्पीड़न से पीछे हटने वाले नहीं हैं। एक-एक लेखपाल को बर्खास्त कर दिया जाए, मगर मांगें पूरी नहीं होने तक सभी लेखपाल काम पर नहीं लौटेंगे। उधर, प्रशासन की ओर से लेखपालों के आंदोलन को देखते हुए तीन तहसीलों के तहसील अध्यक्ष व मंत्री समेत 10 लेखपालों को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि पयागपुर तहसील के तहसील अध्यक्ष अभिनंदन सिंह व मंत्री रोहित शुक्ला, पुष्कर तिवारी, मोतीपुर तहसील के तहसील अध्यक्ष शिवकुमार व तहसील मंत्री मुकेश यादव, नानपारा के तहसील अध्यक्ष अनुज कुमार श्रीवास्तव व मंत्री मनीष कुमार वर्मा, अरुण कुमार, अशोक कुमार मौर्या, प्रदीप कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसी तरह मोतीपुर तहसील के लेखपाल सतीश दीक्षित व नीरज शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। धरने के दौरान आशुतोष मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, सुनील अवस्थी, कमलेश शुक्ला, मुकेश यादव, दीपिका दीक्षित, रचना यादव, मधु पांडेय, आशीष कुमार, अवधेश पांडेय, राजन पांडेय, जितेंद्र मिश्रा, महेश शुक्ला, सरवर अली, अनोखे यादव, विमल तिवारी आदि मौजूद रहे।

अब तक 17 लेखपाल हो चुके निलंबित
लेखपालों की हड़ताल को देखते हुए प्रशासन की ओर से अब तक 17 लेखपालों को निलंबित किया जा चुका है। पहले चक्र में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जयराज सिंह व जिला मंत्री त्रियुगीनरायन शुक्ला समेत 15 लेखपालों को निलंबित किया गया था। वहीं गुरुवार को दो और लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed