{"_id":"625efd10f51caa600f1ef236","slug":"women-are-getting-more-sick-people-s-eyes-are-also-getting-weak-baghpat-news-mrt5852004157","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं हो रही ज्यादा बीमार तो लोगों की आंखे भी हो रही कमजोर मेले में 543 लोगों ने कराया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं हो रही ज्यादा बीमार तो लोगों की आंखे भी हो रही कमजोर मेले में 543 लोगों ने कराया उपचार
विज्ञापन
लीजिये सांसद जी आप मास्क लगा लीजिये: बागपत सीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य मेले में बिना मास्क के पह?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाएं हो रही ज्यादा बीमार, लोगों की आंखें भी हो रही कमजोर
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को बागपत सीएचसी पर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में सबसे अधिक महिला मरीजों ने अपना उपचार कराया। इनके अलावा आंखों के मरीजों की संख्या भी काफी रही। मेले में स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
मेले का उद्घाटन सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह व डीएम राजकमल यादव ने मेले में लगाए गए स्टाल के बारे में जानकारी ली।
सांसद सत्यपाल सिंह ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए सात्विक भोजन और नियमित योग करने की सलाह दी। स्वास्थ्य मेले में कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, संचारी रोग, क्षय रोग, एचआईवी संक्रमण एवं बचाव, कुष्ठ रोग गैर-संचारी रोग, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं परिवार नियोजन, दिव्यांग प्रमाण पत्र योजनाओं के स्टाल लगाकर लोगों को उपचार और जानकारी दी गई। स्वास्थ्य मेले में दिव्यांग कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि मेले में 543 मरीजों ने अपना उपचार कराया। सबसे अधिक 104 महिला मरीजों ने अपनी जांच कराई। इनके अलावा आंखों के 77 मरीज, नाक-कान व गले के 42 मरीज, दमा के 22, दांत रोग के 15 और चार हृदय रोगियों ने अपना उपचार कराया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल से मरीजों को सीएचसी भेजा
जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बागपत सीएचसी भेजा गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। सीएचसी पहुंचे खामुपर के रोशन का कहना था कि वह जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए आया था, वहां से उसे सीएचसी मेले में जाकर अपनी जांच और उपचार कराने के लिए बोला गया था। मेले में सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर विभाष राजपूत, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुजबीर, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय, जयकरण नेताजी, जिपं सदस्य मनुपाल बंसल मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मेले में गोद भराई, अन्नप्राशन कार्यक्रम हुआ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए स्वास्थ्य मेले में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व अन्नाप्राशन कार्यक्रम किया गया। मेले में स्वास्थ्य विभाग के साथ आयुष विभाग, होम्योपैथी विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, युवा एवं खेल विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग विभाग की ओर से स्टाल लगाकर लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं के की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य मेले में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, महिला एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, नाक कान एवं गला रोग, दंत रोग, बालरोग, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, कोविड-19 टीकाकरण, मातृ एवं शिशु टीकाकरण की चिकित्सा सेवाएं लोगों को उपलब्ध कराई गई।
नाम गलत लिखने पर भड़के सांसद
बैनर में सांसद डॉ सत्यपाल सिंह का नाम गलत लिखने पर उन्होंने नाराजगी जताई। मेले के बैनर पर सांसद का नाम डॉ. सत्यपाल सिंह के बजाए डॉ सतपाल सिंह लिखवाया गया था। उन्होंने कहा कि उनका नाम डॉ. सत्यपाल सिंह है, जबकि बैनर पर सतपाल सिंह लिखवाया गया।
----

बागपत सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की गोद भराई के दौरान फल की टोकरी देते सांसद डॉ.सत्य- फोटो : BAGHPAT

बागपत में सीएचसी में लगे स्वास्थ्य मेले में चिकित्स्कों से दवाई की जानकारी लेते सांसद डॉ.सत्यपा?- फोटो : BAGHPAT

बागपत सीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य मेले में सम्मानित की गई माताएं- फोटो : BAGHPAT

बागपत सीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य मेले में दवाई लेते लोग- फोटो : BAGHPAT