{"_id":"6b01f033dea42738060408f6","slug":"crime-news-baghpat-news-c-27-1-smrt1025-196102-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे प्रधान पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे प्रधान पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
धामपुर। न्यायालय में विचाराधीन हत्या के मामले में गवाही देने के लिए बार-बार आदेश के बावजूद पेश नहीं होने पर धामपुर पुलिस ने नींदडू के ग्राम प्रधान अदीबा के पति मोहम्मद राहत को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विवेचना अधिकारी ब्रज किशोर शर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 में थाना क्षेत्र के गांव नींदडू में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया था। इस मामले में नींदडू खास की ग्राम प्रधान अदीबा के पति मोहम्मद राहत ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट कर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि जमीन के विवाद में प्रधान पति के भाई रिहासत की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नजाकत और नासिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि मुकदमे में गवाही देने के लिए न्यायालय की ओर से मोहम्मद राहत के नाम दो बार वारंट जारी किए गए थे, लेकिन वह गवाही देने के लिए अदालत में पेश नहीं हुए।
न्यायालय के आदेश पर धामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद राहत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उनका चालान कर दिया।